Tan Me Quwat Nahin
तन में क़ुवत नहीं
ऐ ख़ुदावन्द ख़ुदा, आ मुझे थाम ले
तन की क़ुव्वत है तू, मन की शक्ति है तू
ऐ शाह-ए-दो-जहान, आ मुझे थाम ले
भारी भारी क़दम, उखड़े उखड़े से दम
अपने अपने नहीं, खुल गए सब भरम
रहम कर पाक कर, रूह के मसह से भर
है तेरा आसरा, आ मुझे थाम ले
वलवले क्या हुए, आशियाँ लुट गए
अश्क थमते नहीं, आसरे छूट गए
हूक दिल से उठी, अपना चेहरा दिखा
बख़्श दे हर गुनाह, आ मुझे थाम ले
ज़ोर-ए-बाज़ू है तू, तू ही संगीत है
जिस्म-ओ-जाँ की शिफ़ा, तू मेरा गीत है
तू ने सुन ली दुआ, शुक्रिया शुक्रिया
हाँ तू ही ख़ुदा, आ मुझे थाम ले