देखे हैं तेरे, आश्चर्य के काम हमने देखी है तेरी वफ़ादारी
दिल है ये कहता, है धन्य तू येशु मेरे
तुझमें पिता की देखी, महिमा सारी
सदा साथ तू रहा, लेकर साथ तू चला
हमको चलाया संग तेरे
शुक्रगुज़ार हूँ मैं, शादमान हूँ मैं
हासिल हूँ मैं तेरे प्यार का
अंतरा १:
मैं क्या और मेरा घराना तेरे सामने
जो प्यार करता तू इस कदर
पहचान मेरी येशु तेरी पहचान से
तू रखता है हमें बेफिकर
तेरे बिना कुछ नहीं, मेरा सब कुछ तू ही
दिल मेरा तुझे ये कहे
शुक्रगुज़ार हूँ मैं, शादमान हूँ मैं
हासिल हूँ मैं तेरे प्यार का
अंतरा २:
तुझसे ही पाया है, तेरे लिए है ये सब
देता हूँ मैं, मेरे प्रभु
मेरी तो चाहत है तू ही बस येशु मेरा
मेरी ज़िंदगी हो तुझे क़बूल
तेरे बिन कुछ नहीं, मेरा सब कुछ तू ही
दिल मेरा तुझसे ये कहे
शुक्रगुज़ार हूँ मैं, शादमान हूँ मैं
हासिल हूँ मैं तेरे प्यार का
ब्रिज:
तेरी सच्चाई है आबाद तक, है आबाद तक
तेरी वफ़ादारी है युगों तक, हाँ युगों तक
शुक्रगुज़ार हूँ मैं, शादमान हूँ मैं
हासिल हूँ मैं तेरे प्यार का