यादे जब सताए
यीशु को याद करना –(x2)
ख्वाहिशे जब रुलाएं –(x2)
यीशु को याद करना,
करना …… करना…… करना
1.
सूली उठाना अपनी,
यीशु के पीछे चलना –(x2)
रूहे खुदा से कहना,
मुझको संभाले रखना
जब पैर लडखडाए
यीशु को याद करना
यादे जब सताए ……….|
2.
हर एक जख्म को अपने
यीशु के खून से धोना –(x2)
खामोश बैठ जाना
प्रस्तिस खुदा की करना
जब साँस घुटके आए
यीशु को याद करना
यादे जब सताए ……….|
3.
साथी भी और खुदा भी
और है वो सच्चा भाई –(x2)
वो साथ है हमेशा
जिसने है जान लुटाई
जब अपने दिल दुखाये
यीशु को याद करना
यादे जब सताए ……….|