JISKE PASS TUM HO KHUDA जिसके पास तुम हो खुदा
क्या कमी हो सकती जिसके पास तुम हो खुदा
आए गए बिछड़े बड़े तुम कभी हुए ना जुदा
हाथ पकड़े रखा हर कदम पर मेरा
जब भी कोई भीड़ पड़ी
लिया कंधों पर उठा
क्या कमी हो सकती
जिसके पास तुम हो खुदा
जिसका बाप राजा हो क्या कभी डोलेगा
छोटी-मोटी बातों को क्या कभी गोलेगा
रखे मजबूत बड़े हौसले वोह देता सदा
क्या कमी हो सकती
जिसके पास तुम हो
बेशुमार प्यार तेरा रोम रोम में मेरे
चलते जो सुवास मेरे वह भी दिए हैं तेरे
तू ही है टीकाना मेरा जीने की है तू ही वजा
क्या कमी हो सकती
जिसके पास तुम हो खुदा
तूने खटखटाया तो तब मैंने खोल दिया
संग तेरे जीना यीशु तब मैंने बोल दिया
मुस्कुरा के उसने लिया सीने से लगा
क्या कमी हो सकती
जिसके पास तुम हो खुदा
आए गए बिछड़े बड़े
तुम कभी हुए ना जुदा