राहो में कांटे अगर हो,रुकना नहीं चलते जाना,
यीशु तेरे साथ है,
ये तूं विश्वास करना,
संसार के अंत तक,
वो तेरे साथ है - x2 (राहो में…)
आंधी आने दो,
या आने दो तूफ़ान - x2
वो नैया क्या डूबेगी,
जिस में है यीशु महान (राहो में…)
दुःख से भरी है जिंदगी,
मुशीबत भरे रास्ते है - x2
दुःख दूर हो जायेंगे तेरे,
गर तुं यीशु के साथ है (राहो में…)
गर मौत का डर सताये तुझे,
सूली पर तूं गौर कर - x2
यीशु ने मौत को जीत लिया है,
उस पर तूं विश्वास कर (राहो में…)
राहो में कांटे अगर हो,
रुकना नहीं चलते जाना,
यीशु तेरे साथ है,
ये तूं विश्वास करना,
संसार के अंत तक,
वो तेरे साथ है